इंसानी अंगों जैसे दिखने वाले हमारी दुनियाँ के अजब-गजब और विचित्र पौधे


240
240 points

दुनियाँ भर में कई ऐसे अजब-गजब और विचित्र पेड़-पौधे हैं जिन्हे देखने के बाद हमें हैरानी होती है। हमारी धरती ऐसे ही कुछ पौधे हैं, जो इंसानी के अंगों जैसा दिखता है।

दुनियाँ जितनी विचित्र है उतनी ही विविधताओं से भरी पड़ी है। लाखों-करोड़ों प्राणी पक्षी पेड़ पौधे हमारी पृथ्वी को समृद्ध बनाते हैं। हरेक की अपनी एक अलग ही विशेषता होती है। कुछ पेड़ या पौधे इतनी खास होते हैं कि उन्हें देख हमें तो बस कुदरत को सलाम करने को जी चाहता है। आज हम कुछ ऐसे ही प्रकृति में पाए जाने वाले खास विचित्र पौधों के बारे में बताएंगे जो मानव अंगों के जैसे ही दिखते हैं। जो इंसानी शरीर और उनके अंगों की तरह नजर आते हैं। जिस तरह मानव जनजाति के अलग-अलग प्रजातियां हैं, उसी तरह से पेड़ पौधों की भी बहुत सी प्रजातियां होती हैं। और उनमें से कुछ कुछ प्रजातियाँ ऐसे भी हैं। जो मानव अंगों की तरह दिखाई देती हैं। जिनके बारे में यह पोस्ट पढ़ने के बाद पता चल जाएगा।

एक्टिया पचिपोडा - readroj

डॉल्स आईस – एक्टिया पचीपोड़ा का पौधा

इस पौधे का वैज्ञानिक नाम एक्टिया पचीपोड़ा पौधा होता है। इस पौधे पर पाए जाने वाला फल बिल्कुल एक डॉल की आंख की तरह दिखाई देता है। जिसे ‘डाॅलस आई’ भी कहा जाता है। क्योंकि इस पर जो फल लगता है वह एक डाॅल की आंख की तरह दिखाई देता है। यह पौधा पूर्वी उत्तरी अमेरिका में पाया जाता है। यह पौधा अपने जीवन काल में ज्यादा से ज्यादा 50 सेंटीमीटर तक बढ़ता है। अमेरिका की चिकनी मिट्टी पर यह पौधा पाया जाता है। इस पौधे से प्राप्त फल इंसानों के लिए बहुत जानलेवा होते है। क्योंकि इसके अंदर बहुत बेहद विषैले पदार्थ होते हैं। जिससे इंसान की मौत तक हो सकती है। यह इंसानी दिलों से जुड़े स्नायु पर खासा बुरा प्रभाव डालता है। जिससे किसी को भी हार्ट अटैक आ सकता है। जो सीधा आपको मौत की ओर ले जा सकता है।

रॉटोडस पौधा - readroj

इंसानी दिमाग और गुर्दों की तरह नजर आने वाला रॉटोडस पौधा

रोडोटस का पौधा मशरूम की प्रजाति हैं। जिससे विंकल प्रीत मशरूम के नाम से जाना जाता है। रोडोटस का पौधा कुछ-कुछ इंसान के दिमाग की तरह नजर आता है। इसकी सतह काफी हद तक इंसानी शरीर के नसों की तरह दिखते हैं, क्योंकि इसकी सतह चिपचिपा पदार्थ से बनी होती है। इसका स्वाद बहुत कड़वा होता है, जिसे आप खा नहीं सकते। इसीलिए मशरूम होने के बावजूद इसे खाया नहीं जा सकता। यह मशरुम आम तौर पर ब्रिटेन, आयरलैंड, इटली, जर्मनी, पोलैंड और नॉर्थ अमेरिका इन देशों में पाया जाता है।

वुड इअर - readroj

इंसानों के कानों जैसा नजर आने वाला पौधा – औरिकुलारिया औरिकुला

इसे जेवियर तथा लकड़ी के कान के नाम से भी जाना जाता है। आमतौर पर यह हूबहू इंसानी कान की तरह दिखाई देता है। खास तौर पर बुढ़े पेड़ अपनी मृत्यु शैया पर होते हैं, उन पर यह कवक हो जाता है। 19वीं शताब्दी में इसका इस्तेमाल आंखों का संक्रमण, गले का संक्रमण और खांसी का इलाज करने के लिए किया जाता था। इससे इन सभी संक्रमणों को नष्ट किया जा सकता है। सूप में खासतौर से इसका असर देखने को मिलता है। चाइनीज इसका इस्तेमाल अपने खाने में करतें हैं।चाइना में इसका इस्तेमाल दवाइयां बनाने में भी किया जाता है। औरिकुलारिया औरिकुला के पौधे को जेली ईयर या वुड इअर
के नाम से भी जाना जाता है।

Nepenthes Pitcher Plant

पुरुष के प्राइवेट पार्ट की तरह दिखने वाला पौधा – ट्रॉपिकल पीचर प्लांट

इस पौधे का वैज्ञानिक नाम नेपेंथेस पिचर प्लांट होता है। यह एक मांसाहारी पौधा है, जो पुरुष के प्राइवेट पार्ट की तरह दिखाई देता है। जिसका ऊपर का हिस्सा घड़े के ऊपरी हिस्से की तरह खुला होता है। जिसमें दुनियाँ के बहुत से छोटे मोटे मकोड़े आकर फस जाते हैं। जो इससे कभी बाहर ही नहीं निकल पाते। क्योंकि घड़े से दिखने वाले पौधे के अंदर चिपचिपा पदार्थ होने से मकोड़े बाहर की तरफ से आने की कोशिश करते हैं। तब वापस फिसल कर अंदर ही गिर जाते हैं। जिससे वे पौधे के अंदर ही मर जाते हैं। इस तरह से यह पौधा मासाहारी होने के साथ ही इनका पाचन करता है। फिर इसके अंदर ही छोटे-मोटे मकोड़ों के पाचन की क्रिया शुरू होती है।

Loofah - Vietnam Milk Melon

महिलाओं के स्तन की तरह दिखने वाल फल – लूफा का पौधा

वियतनाम में पाये जानेवाल यह एक प्रकार का पौधा है, जिसका फल महिलाओं के स्तन की तरह दिखता है। यह फल खाने में बहुत ही मिठी और स्वादिष्ट होता है, और इसे “Milk Melon” भी कहा जाता है। यह पौधा आपको सोचने पर मजबूर कर देगा कि क्या कोई ऐसा भी फल हो सकता है या फिर यह महिलाओं के अंग ही है।

Dracula Simia - Monkey Orchid

बंदर छाप जैसे दिखने वाले पौधे – ड्रेकुला सिमिआ

मंकी के जैसा दिखाई देने वाला यह फूल दिखने में बहुत ही अजीब है। यह फूल दिखने में ऐसा लगता है जैसे कि यह किसी बंदर का चेहरा हो। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि यह फूल दक्षिण पेरू के बदलाव वन में करीब 3000 फीट की ऊंचाई पर पाया जाता है। इसका असली नाम ड्रेकुला सिमिआ हैं, और सबसे खास बात यह है कि यह पूरी वर्ष खिलता है। इसमें से पके हुए संतरे की तरह गंध आती है। इस फूल में मंकी का जो चेहरा हमको दिखाई देता है। वह फूल की पत्तियों के बीच में अपने को देखने को मिलता है। क्योंकि इनकी पतियों की बनावट इस तरह से होती है कि जहाँ से वह निकलती है, वहाँ पर मंकी के चेहरे जैसी आकृति बन जाती है।

Orchis Italica - Naked Man Orchid

मानव शरीर की तरह दिखने वाला पौधा इटैलियन पौधा

देखने में यह पौधा आम पौधे की तरह ही दिखता है। लेकिन इस पौधे में लगने वाले फूल एक नन्हे इंसान की तरह दिखाई देती हैं। इस पौधे की बनावट इस तरह से है मानो कोई छोटा बच्चा दिखाई दे रहा हो। यह पौधा मानव शरीर की तरह होने से इस पौधे को मेल पौधे के नाम से भी जाना जाता है। यह पौधा इटली, स्पेन, जर्मनी और साउथ अफ्रीका में आसानी से देखने को मिल जाती है। मेल पौधे की बनावट देखकर कोई भी महिला शर्मा जाएगी।

Psychotria Elata Plant - Palicourea Elata

महिला के होंठों की तरह नजर आने वाला – साइकोट्रिया इलाटा पौधा

यह पेड़ मध्य और दक्षिण अमेरिका के जंगलों में पाया जाता है। इस पेड़ पर लगने वाले यह फूल लिपस्टिक लगाए किसी महिला के होंठों की तरह नजर आते हैं। इसकी गंध और इसका आकार तितलियों और हमिंग बर्ड को खासा आकर्षित करती है, जो कि इन पेड़ों पर बैठे ही रहते हैं। इसे हुकर स्लिपस के नाम से भी जाना जाता है। प्रेम व्यक्त करने के लिए मध्य अमेरिका में प्रेमी जोड़े यह फूल एक दूसरे को देते हैं। स्किन रैशेज और खांसी के लिए इस पौधे का उपयोग भी करते हैं। कई बार इस पौधे का इस्तेमाल सांस लेने की कठिनाइयां दूर करने के लिए भी किया जा चुका है।


What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
admin

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Choose A Format
Personality quiz
Series of questions that intends to reveal something about the personality
Trivia quiz
Series of questions with right and wrong answers that intends to check knowledge
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
List
The Classic Internet Listicles
Countdown
The Classic Internet Countdowns
Open List
Submit your own item and vote up for the best submission
Ranked List
Upvote or downvote to decide the best list item
Meme
Upload your own images to make custom memes
Video
Youtube and Vimeo Embeds
Audio
Soundcloud or Mixcloud Embeds
Image
Photo or GIF
Gif
GIF format