समुद्री घोड़े अश्वमीन के बारे में रोचक तथ्य


172
172 points
समुद्री घोड़े अश्वमीन के बारे में रोचक तथ्य

क्या आपको पता है कि नर समुद्री घोड़े (अश्वमीन) भी गर्भवती हो सकते हैं ! गिरगिट की तरह रंग बदलता है समुद्री घोड़े!

आपने समुद्री घोड़े के बारे में तो सुना ही होगा बहुत से लोगों के मन में समुद्री घोड़े के बारे में अलग-अलग तरह के विचार बने हुए हैं। असल में बहुत कम लोगों को पता है कि समुद्रा घोड़ा क्या है दोस्तों हम आपको बता दें कि समुद्री घोड़ा असल में एक समुद्री घोड़ा नहीं होता। यह एक विचित्र प्रकार की मछली होती है। जिसका सिर्फ इन्हीं घोड़े के सिर से मिलता-जुलता होता है और इसीलिए लोग इस मछली को समुद्री घोड़े के नाम से जानते हैं यह विचित्र मछली सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही समुंदर में दिखाई देती है और सर्दियों के मौसम में यह विचित्र मछली कहाँ पर चली जाती है। इसके बारे में वैज्ञानिक भी आज तक नहीं बता पाए आज हम आपको समुद्री घोड़े के बारे में ही बहुत से रोचक तथ्य बताएंगे। जिनके बारे में जानने के पश्चात आप हैरान रह जाएंगे आप हमारी इस पोस्ट को आखिर तक पढ़ते रहिएगा।

समुद्री घोड़े अश्वमीन के बारे में रोचक तथ्य

समुद्री घोड़े अश्वमीन के बारे में रोचक तथ्य!

  • दोस्तों क्या आपको पता है कि समुद्री घोड़ा असलियत में एक घोड़ा नहीं होता। बल्कि एक ऐसी अलग सी मछली होती है। जिसका सिर घोड़े के सिर से काफी मिलता-जुलता होता है। इसीलिए सभी लोग इस मछली को समुद्री घोड़ा कहते हैं। इस मछली का शरीर काफी चिकना होता है तथा इसकी पूंछ सांप की तरह लंबी होती है। यह मछली अक्सर गरम समुद्रों के पास समुद्री घास तथा छोटे-छोटे पौधों के साथ उसकी कुंडली बनाकर चिपकी रहती है।
  • हैरत की बात तो यह है कि इस विचित्र मछली की बाकी सभी हरकतें मछलियों से बिल्कुल अलग होती है और इसकी यही हरकतें इसे मछलियों से अलग बनाती है।
  • यह समुद्री घोड़े सफेद तथा पीले रंग के होते हैं और इनकी लगभग 100 से भी अधिक प्रजातियां पाई जाती हैं और इनकी लंबाई 2.5 सेंटीमीटर से लेकर 31 सेंटीमीटर तक हो सकती है।
  • सबसे विचित्र बात यह है कि नर समुद्री घोड़े के पेट पर बिल्कुल कंगारू की तरह ही एक थैली होती है और मादा नर समुद्री घोड़े की इस थैली में अंडे देती है तथा इस थैली में ही अंडों से बच्चे भी बनते हैं और इन अंडों से बच्चे बनने में लगभग 45 दिन का समय लगता है और जब इन अंडों से बच्चे बन जाते हैं तो उसके पश्चात समुद्री घोड़ा इन्हें समुद्र में छोड़ देता है।
  • नर समुद्री घोड़ा 1 साल में तीन बार अपनी थैली में इन अंडों को सेकता है और यह नर समुद्री घोड़ा एक बार में लगभग 50 अंडों को अपनी थैली में रख सकता है तथा मादा मछली से मिलने के बाद 5 सप्ताह में नर समुद्री घोड़े के पेट कि इस थैली में अंडे तैयार हो जाते हैं।
  • समुद्री घोड़ा सिर्फ गर्मियों के मौसम में ही समुंदर में दिखाई देता है और सर्दियों के मौसम में यह किसी को भी नहीं दिखाई देता। इस बात का दावा आज तक वैज्ञानिक भी नहीं कर पाए कि यह सर्दियों में कहा लुप्त हो जाता है।
  • यह मछली खाने के काम बिल्कुल भी नहीं आती तथा समुंद्र में दूसरी मछलियां भी इस समुद्री घोड़े को खाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करती। इसलिए इन्हें शत्रुओं का खतरा काफी कम हो जाता है।
  • समुद्री घोड़े को वैज्ञानिकों ने एक दूसरा नाम भी दिया है जो Hippocampus है।
  • समुद्री घोड़े की करीब 100 से भी अधिक प्रजातियां इस पृथ्वी पर पाई जाती है।
  • समुद्री घोड़ा सांस लेने के लिए अपने गलफडो़ ( Gills ) का इस्तेमाल करता है।

समुद्री घोड़े अश्वमीन

  • नर समुद्री घोड़े की एक विशेषता है कि बच्चे पैदा करने के लिए मादा समुद्री घोड़े के साथ-साथ नर समुद्री घोड़े की भी बच्चों के प्रति पूरी जिम्मेवारी होती है, और यह समुद्री घोड़ा अपने पेट की थैली में लगभग 45 दिनों तक सभी अंडों को रखता है और जब 45 दिन के समय पर उन अंडों से बच्चे निकल आते हैं तो उसके पश्चात और बच्चों को समुद्र में छोड़ता है। इस बात से आप अंदाजा लगा सकते हैं की बच्चे पैदा करने में नर समुद्री घोड़े की कितनी अहम भूमिका होती है। इसीलिए ऐसा कहा जाता है कि नर समुद्री घोड़े गर्भवती होते हैं।
  • क्या आपको पता है कि नर समुद्री घोड़े की आंखों की सरचना कुछ इस प्रकार है कि यह अपनी आंखों से अलग-अलग दिशाओं में भी देख सकता है।
  • समुद्री घोड़े की गति समुंदर में चलने वाली बाकी मछलियों से काफी धीमी होती है।
  • समुद्री घोड़ा का औसत जीवनकाल तकरीबन 1 साल से लेकर 4 साल तक होता है, समुद्री घोड़े की लगभग 100 से ज्यादा प्रजातियां पाई जाती है परंतु सभी का जीवन काल सिर्फ 1 साल से लेकर 4 साल तक होता है।
  • यह समुद्री घोड़ा एक विचित्र समुद्री मछली है। इसीलिए यह उत्तरी तथा दक्षिणी अमेरिका और यूरोपियन तथा अटलांटिक समुद्रों में पाया जाता है।
  • समुद्री घोड़े के शरीर में रीड की हड्डी के अलावा एक भी हड्डी नहीं होती इसकी बस एक सांप की तरह पूछ होती है।
  • समुद्री घोड़े को यदि किसी भी चीज का शिकार करना होता है या फिर किसी चीज को पकड़ना होता है तो यह सिर्फ अपनी पूंछ से ही उसको पकड़ता है।
  • जब यह समुंद्र में बहती हुई कोई भी चीज खाते हैं। तो उस समय आपने पूछ को समुद्री घास से चिपका कर रखते हैं।
  • समुद्री घोड़े को इसके दूसरे नाम अश्वमिन के नाम से भी जाना जाता है।

Conclusion –

हमने आपको समुद्री घोड़े से संबंधित सभी जानकारी दी है और हमने आपको यह भी बताया है की नर समुद्री घोड़ा गर्भवती कैसे होता है। यदि अब भी आपको नर समुद्री घोड़े से संबंधित कोई प्रश्न हमसे पूछना है। तो आप कमेंट सेक्शन में कमेंट अवश्य करें। हम आपको समय मिलते ही उस प्रश्न का उत्तर जरूर देंगे। धन्यवाद


What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
admin

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Choose A Format
Personality quiz
Series of questions that intends to reveal something about the personality
Trivia quiz
Series of questions with right and wrong answers that intends to check knowledge
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
List
The Classic Internet Listicles
Countdown
The Classic Internet Countdowns
Open List
Submit your own item and vote up for the best submission
Ranked List
Upvote or downvote to decide the best list item
Meme
Upload your own images to make custom memes
Video
Youtube and Vimeo Embeds
Audio
Soundcloud or Mixcloud Embeds
Image
Photo or GIF
Gif
GIF format