अजिबो-गरिब और विचित्र शौक वाले इंसान – जिन्होंने खुद को “जानवर” में बदल लिया!


253
253 points

दूसरों से अलग दिखने के लिए कुछ भी कर गुजरतें हैं। कुछ इंसान अपनी अजीबो-गरीब और विचित्र शौक पुरा करने के लिए खुद को जानवरों की शक्ल में बदल लिया।

इंसान प्राकृतिक रचना सबसे अच्छा उदाहरण इंसान है। लेकिन उसके बाद भी कुछ इंसान अपनी अजीबो-गरीब शौक पुरा करने के लिए प्राकृतिक की इस रचना से छेड़छाड़ करने से भी बाज़ नहीं आते हैं। कुछ लोगों ने तो हद ही पार कर दी है। लोगों ने अपनी शक्ल को छेड़छाड़ कर इंसानी से खुद को जानवरों की शक्ल दे दी है। तो कूल कुछ ने दिखने के चक्कर में सारी हदें पार कर ली। कुदरत ने इंसान को सबसे अलग और समझदार इसलिए बनाया है कि प्राकृतिक की रचना और खूबसूरती को सुरक्षित रखें न कि छेड़छाड़ करें। वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में इन लोगों ने सारी हदें पार कर दी।

डेनिस अवनर - द लाइफ ऑफ ए कैट मैन

डेनिस अवनर – द लाइफ ऑफ ए कैट मैन

डेनिस अवनेर का जन्म 1958 में अमेरिका में, एक भारतीय के परिवार में हुआ था। डेनिस को बचपन से ही बिल्लियों का बहुत शौक था। डेनिस को बचपन में ही उनकी जनजाति के एक व्यक्ति ने उनका उप नाम ‘स्टाकिंग कैट’ रख दिया था। डेनिस अवनर बडे होकर अमरीकी नौसेना में सोनार तकनीशियन के रूप में नौसेना में नौकरी करने लगे। फिर उन्होंने 1981 के आसपास अपनी सोनार तकनीशियन की नौकरी छोड़ दिया। और उन्होंने एक कंप्यूटर प्रोग्रामर और तकनीशियन के रूप में काम करना शुरू किया।

कुल मिलाकर माने तो डेनिस अवनेर एक साधारण व्यक्ति थे। पर डेनिस अवनर प्लास्टिक सर्जरी के माध्यम दुनिया भर में अजिबो-गरिब और विचित्र शौक के लिए प्रसिद्ध हो गए। डेनिस अवनेर को शौक था कि वह भी बिल्ली की तरह दिखने लगे। डेनिस बिल्लियों की तरह पेड़ पर चढते थे और बिल्लियों की तरह ही कच्चा मांस भी खाते थे। साल 1985 में पहली बार उनके चेहरे पर पहला टैटू दिखाई दिया। और यह तो केवल शुरुआत थी। डेनिस अवनर ने अपने चेहरे को बिल्लीयों जैसा बनाने के लिए कुल 14 अलग-अलग तरह के सर्जरी करवाये। डेनिस के इसी अजिबो-गरिब और विचित्र शौक ने उसे दुनिया में मशहूर कर दिया। डेनिस अवनर का नाम गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सूचीबद्ध किया गया है। डेनिस की लोकप्रियता बढ़ता गाया, और वो टेलीविज़न शो, पत्रिकाओं और प्रेस में दिखाई देने लगे।

किसी ने भी ये नहीं सोचा होगा कि अनवर अपना शौक पूरा करने के लिए बिल्ली के रूप में दिखने के लिए 33 ऑपरेशनों करवा कर पूरी तरह से बदल पूरी बिल्ली के समान दिखने लगे। 54 के उम्र में डेनिस को डेनिस मानसिक समस्याएँ के कारण 5 नवंबर, 2012 में आत्महत्या कर ली। 13 नवंबर 2012 को उनकी मृत्यु की खबर को सार्वजनिक की गई थी। आत्महत्या के कारण का पता नहीं चला। आज दुनिया भर में डेनिस अवनर द लाइफ ऑफ ए कैट मैन के नाम से जाने जाते हैं।

एरिक स्प्रेगे  - 'द लिजार्डमैन'

एरिक स्प्रेगे  – ‘द लिजार्डमैन’

छिपकली को देखकर तो कई लोग डर जातें हैं। पर ये माहानुभाव तो खुद को ही एक छिपकली बना लिए हैं। टेक्सास के रहने वाले एरिक स्प्रेगे अपने पूरे शरीर को छिपकली की आकर में बदल लिया। एरिक स्प्रेगे ने न केवल अपने पूरे शरीर पर बिल्कुल छिपकली की तरह टैटू बनवाया, बल्कि नुकीले दांत और कटी हुई जीभ बिल्कुल किसी छिपकली तरह ही बनवाया। छिपकली को देखकर तो कई लोग डर जातें हैं। पर ये माहानुभाव तो खुद को ही एक छिपकली बना लिए हैं। एरिक स्प्रैग का जन्म 12 जून, 1972 को टेक्सास में हुआ था।

टेक्सास के रहने वाले एरिक स्प्रेगे अपने पूरे शरीर को छिपकली की आकर में बदल लिया। एरिक स्प्रेगे ने न केवल अपने पूरे शरीर पर बिल्कुल छिपकली की तरह टैटू बनवाया, बल्कि नुकीले दांत और कटी हुई जीभ बिल्कुल किसी छिपकली तरह ही बनवाया। एरिक को छिपकली से इतना प्यार है कि अपनी जीभ को भी छिपकली की ही तरह दो हिस्सों में अलग-अलग करवा लिया। अपने पूरे शरीर में जो टैटू बनवाए वो हरे रंग के हैं। एरिक स्प्रैग अपने इसी अजिबो-गरिब और विचित्र शौक के लिए दुनिया भर में मशहूर हो गये। और आज दुनिया भर में ‘द लिजार्डमैन’ के नाम से मशहूर एरिक स्प्रैग को दिखाने के लिए बड़े-बड़े टीवी शोज आयोजित किए जाते हैं।

रॉडरिगो ब्रागा - 'डॉगमैन'

रॉडरिगो ब्रागा – ‘डॉगमैन’

आप जानते ही हैं कि लोगों को तरह-तरह के अजिबो-गरिब और विचित्र चीजों का शौक होता है। आजकल लोगों में यह ट्रेंड बना हुआ है कि वे दूसरों से अलग दिखने के लिए कुछ भी कर गुजरतें हैं। हम आपको एक ऐसे ही लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं, अजिबो-गरिब और विचित्र शौक के बारे में जानकार आप हैरान हो जाएंगे। रॉडरिगो ब्रागा ब्राजील के रहने वाले हैं। रोड्रिगो ब्रेगा के तो सिर पर मानो पागलपन ही सवार था। रोड्रिगो कुत्ते जैसी शक्ल पाने के लिए एक मरे हुए कुत्ते प्लांट करवा लिया। इसलिए आज दुनिया भर में “डॉग मैन” के नाम मशहूर हैं।

रॉडरिगो पेशे से एक आर्टिस्ट है और कुत्तों को बेहद पसंद करते हैं। वह चाहते थे कि उनका चेहरे भी कुत्ते की तरह ही दिखे। इसलिए उन्होंने लोकल अथॉरिटीज से इजाजत लेने के बाद एक बीमार कुत्ते को मार कर उस कुत्ते का चेहरे अपने चेहरे पर लगवा लिया। चेहरा जुड़ने के बाद वह भी कुत्ते की ही तरह दिखने लगे। चेहरा बदलने के बाद रॉडरिगो ब्रागा की तस्वीरें दुनियाभर में वायरल हो गये और वह दुनियाभर के डॉगमैन नाम से मशहूर हो गए।

रिक जेनेस्ट  - 'जॉम्बी बॉय'

रिक जेनेस्ट  – जॉम्बी बॉय

आप ने जॉम्बीज की तो फिल्में जरूर देखा ही होगा। आज हम आपको एक ऐसे व्यक्ति के बारे में बताने वाले हैं, जो कुछ अलग दिखने और फिल्मों में काम करने के लिए अजब-गजब टैटू अपने शरीर पर बनवा लिया था। ताकि वो जॉम्बीज की तरह दिखे। रिक जेनेस्ट 7 अगस्त 1985 को शैटोग (क्यूबेक, कनाडा) में हुआ था। और 1 अगस्त 2018 को 33 की उम्र में रिक जेनेस्ट ने आत्महत्या कर ली। रिक जेनेस्ट ने मॉडलिंग के अलावा फिल्मों में भी काम किया है।

रिक जेनेस्ट एक प्रसिद्ध कनाडाई मॉडलर हैं, रिक जेनेस्ट दुनिया भर में जॉम्बी बॉय के नाम से मशहुर है। रिक जेनेस्ट अपने शरीर के लगभग 80% भाग में टैटू बनवाकर अपना चेहरा बिलकुल ज़ोंबी की तरह बन गया। इसी वजह से लोग उन्हें जॉम्बी बॉय कहने लगा। 12 टैटू कलाकारों ने रिक शरीर पर काम किया था। रिक के शरीर और सिर पर जो टैटू हैं, वह उदास, विचित्र और डरावना है। लेकिन रिक जेनेस्ट के इसी अजिबो-गरिब और विचित्र टैटू ने पूरे विश्व में लोकप्रिय बना दिया।

रिक 2005 से सोशल मिडिया मंच पर तस्वीरें पोस्ट करना शुरू किया था। और उन्हें अविश्वसनीय सफलता मिली। ज़ोंबी बॉय नाम से पेज पर लगभग 3 मिलियन से भी अधिक ग्राहकों हो गई थी। रिक जेनेस्ट को बचपन से ही डरावनी फिल्में देखने का शौक था। रिक ने जब ‘नाइट ऑफ द लिविंग डेड’ मुवी देखा तभी सोच लिया था कि वह कैसे दिखना चाहता है।

ऐलेन डेविडसन - पियर्सिंग वुमन’

ऐलेन डेविडसन – पियर्सिंग वुमन’

लोगों ने भी अजीब-अजीब शौक पाल रखें हैं, जिन्हें जानकर आप हैरान हो जातें हैं।आज हम आपको एक ऐसे ही महिला बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें देखकर आप डर जायेंगे। आपने ने तो पियर्सिंग के बारे में सुना ही होगा। अक्सर लड़के और लड़कियाँ पियर्सिंग स्टाइल और फैशन के लिए करवाते रहते हैं, ताकि कुल दिखें। हमें एक सुई अगर चुभ जाय तो दर्द होने लगता है, पर इस महिला को तो मानों दर्द ही नहीं होता है।

ऐलेन डेविडसन के तो अलग ही शौक है। इलाइन डेविडसन के शरीर पर अभी तक कुल पियर्सिंग 6,725 है। ऐलेन डेविडसन ब्राज़ीली की रहने वाली हैं। सर्वाधिक पियर्सिंग के लिए गिनीज़ बुक ऑफ़ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में सूचीबद्ध किया गया है। आज ऐलेन डेविडसन दुनिया भर में पियर्सिंग वुमन के नाम से मशहूर है।

मारिया जोसे क्रिस्टेर्ना  - मैक्सिकन वैम्पायर वुमन – ‘वैम्पायर वुमन’

मारिया जोसे क्रिस्टेर्ना  – मैक्सिकन वैम्पायर वुमन – ‘वैम्पायर वुमन’

इस दुनियाँ में एक से एक जुनूनी लोग मौजूद हैं। आज हम अपने एक खूबसूरत मेक्सिकन महिला  मारिया जोसे क्रिस्टेर्ना के बारे में बताने जा रहें हैं। मारिया एक  टैटू आर्टिस्ट हैं और उनका सपना था कि मैं लोगों को वैम्पायर वुमन के रूप में डराऊं।दरसल मारिया जोसे क्रिस्टेर्ना अपने आप को एक रियल वैम्पायर में तब्दील कर लिया है। वैम्पायर बनने के लिए जोसे क्रिस्टेर्ना ने सर के ऊपर सर्जरी द्वारा सिंग लगवाए और वैम्पायर की तरह ही तरह नुकीले दांत अपने मुंह में लगवाए। मारिया ने अपने शरीर पर कई तरह के अलग-अलग टैटू बनवाये।  मारिया अपने शरीर में ऊपर से नीचे तक लगभग 49 बदलव करवाए हैं, ताकि वो एक रियल वैम्पायर दिख सकें। उन्होंने पूरा शरीर को टैटू, पियर्सिंग और इम्प्लांट्स से ढंक लिया है। मारिया को देखकर बच्चों के साथ-साथ बड़े भी डर जाते हैं। मारिया जोसे क्रिस्टेर्ना को आज पुरी दुनियाँ में ‘मैक्सिकन वैम्पायर वुमन’ के नाम से एक अलग पहचान मिली।

लकी डायमंड रिच

लकी डायमंड रिच

लोगों में अपना शौक पुरा करने का एक अलग ही जुनून होती है। और अपने शौक को पूरा करने के लिए किसी भी हद तक चले जातें हैं। इस दुनियाँ में बहुत से लोगों को टैटू बनाने का बहुत शौक होता है। कुछ लोग तो टैटू के चक्कर में अपनी जान भी खतरे में डाल लेतें हैं। ऐसे ही एक न्यूजीलैंड के व्यक्ति है, इस व्यक्ति का नाम लकी डायमंड रिच है। लकी के शरीर पर लगभग 100% हिस्से में टैटू बना हुआ है। उनके शरीर पर जो टैटू बने हुए हैं वो बनाने में लगभग 1000 घंटों से भी ज्यादा का समय लगा है। 16 साल की उम्र में पहला टैटू बनवाया और 28 वर्ष की उम्र में उनकी पूरी शरीर में टैटू बन चुका था।

यह जानकर हैरानी होगी कि लकी के पलक और कान पर भी टैटू बनवा रखे हैं। उनका कहना है कि टैटू से वह बहुत प्यार करते है। टैटू ही उनकी जिंदगी है। पूरी दुनिया में 10 वर्षों से सबसे ज्यादा टैटू बनवाने वाला व्यक्ति है। यहाँ तक की कान के अंदरूनी हिस्सों में भी टैटू बनवा रखें हैं। इसलिए इनका नाम गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भी शामिल किया गया है।

टॉम लिपर्ड - लिपर्ड मैन औप स्काई

टॉम लिपर्ड – लिपर्ड मैन औप स्काई

लिपर्ड मैन औप स्काई नाम से दुनिया भर में मशहूर टॉम लिपर्ड का एक अलग ही शौक था। टॉम लिपर्ड का जन्म 14 अक्टूबर, 1935 में ब्रिटेन के वुडब्रिज में हुआ था। 80 वर्ष की आयु में मृत्यु हो गई है। टॉम लिपर्ड के शरीर पर लगभग 100% हिस्से में चीते और तेंदुए की तरह टैटू बनवा रखे थे। लकी डायमंड रिच से पहले शरीर पर सबसे ज्यादा टैटू बनवाने का रिकॉर्ड इनके नाम ही था। उन्होंने अपने शरीर पर टैटू बनवाने में कुल खर्च लगभग £ 5,500 किये थे। आज दुनिया उन्हें लिपर्ड मैन औप स्काई या लिपर्ड मैन के नाम से जानती है।

होरेस रिडलर - द जेबरा मैन

होरेस रिडलर – द जेबरा मैन

टैटू के शौक रखने वाले व्यक्ति एक जुनूनी व्यक्ति होते हैं। लंदन के रहने वाला होरेस रिडलर एक स्लाइड शो परफॉर्मर था। होरेस रिडलर ने जेब्रा की तरह पुरे शरीर में टैटू बनवा रखे थे। इनके शरीर पर जेब्रा की धारी की तरह ही काले और सफेद पट्टियाँ का टैटू बनी हुई थी। होरेस रिडलर ने खुद ही अपना नाम बदलकर द ग्रेट ओमी या द ग्रेट जेब्रा रख लिया था। 1965 में 83 साल की उम्र में उनकी मृत्यु हो गई थी। होरेस रिडलर प्रथम विश्व युद्ध भी लड़ चुके हैं।


What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
admin

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Choose A Format
Personality quiz
Series of questions that intends to reveal something about the personality
Trivia quiz
Series of questions with right and wrong answers that intends to check knowledge
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
List
The Classic Internet Listicles
Countdown
The Classic Internet Countdowns
Open List
Submit your own item and vote up for the best submission
Ranked List
Upvote or downvote to decide the best list item
Meme
Upload your own images to make custom memes
Video
Youtube and Vimeo Embeds
Audio
Soundcloud or Mixcloud Embeds
Image
Photo or GIF
Gif
GIF format