श्री काली चालीसा पाठ


111
111 points

श्री काली चालीसा पाठ

॥ दोहा ॥

जय जय सीताराम के मध्यवासिनी अम्ब।
देहु दर्श जगदम्ब अब करहु न मातु विलम्ब ॥
जय तारा जय कालिका जय दश विद्या वृन्द।
काली चालीसा रचत एक सिद्धि कवि हिन्द ॥
प्रातः काल उठ जो पढ़े दुपहरिया या शाम।
दुःख दरिद्रता दूर हों सिद्धि होय सब काम ॥

॥ चालीसा ॥

जय काली कंकाल मालिनी | जय मंगला महाकपालिनी ॥
रक्तबीज वधकारिणी माता | सदा भक्तन की सुखदाता ॥

शिरो मालिका भूषित अंगे | जय काली जय मद्य मतंगे ॥
हर हृदयारविन्द सुविलासिनी | जय जगदम्बा सकल दुःख नाशिनी ॥

ह्रीं काली श्रीं महाकाराली | क्रीं कल्याणी दक्षिणाकाली ॥
जय कलावती जय विद्यावति | जय तारासुन्दरी महामति ॥

देहु सुबुद्धि हरहु सब संकट | होहु भक्त के आगे परगट ॥
जय ॐ कारे जय हुंकारे | महाशक्ति जय अपरम्पारे ॥

कमला कलियुग दर्प विनाशिनी | सदा भक्तजन की भयनाशिनी ॥
अब जगदम्ब न देर लगावहु | दुख दरिद्रता मोर हटावहु ॥

जयति कराल कालिका माता | कालानल समान घुतिगाता ॥
जयशंकरी सुरेशि सनातनि | कोटि सिद्धि कवि मातु पुरातनी ॥

कपर्दिनी कलि कल्प विमोचनि | जय विकसित नव नलिन विलोचनी ॥
आनन्दा करणी आनन्द निधाना | देहुमातु मोहि निर्मल ज्ञाना ॥

करूणामृत सागरा कृपामयी | होहु दुष्ट जन पर अब निर्दयी ॥
सकल जीव तोहि परम पियारा | सकल विश्व तोरे आधारा ॥

प्रलय काल में नर्तन कारिणि | जग जननी सब जग की पालिनी ॥
महोदरी माहेश्वरी माया | हिमगिरि सुता विश्व की छाया ॥

स्वछन्द रद मारद धुनि माही | गर्जत तुम्ही और कोउ नाहि ॥
स्फुरति मणिगणाकार प्रताने | तारागण तू व्योम विताने ॥

श्रीधारे सन्तन हितकारिणी | अग्निपाणि अति दुष्ट विदारिणि ॥
धूम्र विलोचनि प्राण विमोचिनी | शुम्भ निशुम्भ मथनि वर लोचनि ॥

सहस भुजी सरोरूह मालिनी | चामुण्डे मरघट की वासिनी ॥
खप्पर मध्य सुशोणित साजी | मारेहु माँ महिषासुर पाजी ॥

अम्ब अम्बिका चण्ड चण्डिका | सब एके तुम आदि कालिका ॥
अजा एकरूपा बहुरूपा | अकथ चरित्रा शक्ति अनूपा ॥

कलकत्ता के दक्षिण द्वारे | मूरति तोरि महेशि अपारे ॥
कादम्बरी पानरत श्यामा | जय माँतगी काम के धामा ॥

कमलासन वासिनी कमलायनि | जय श्यामा जय जय श्यामायनि ॥
मातंगी जय जयति प्रकृति हे | जयति भक्ति उर कुमति सुमति हे ॥

कोटि ब्रह्म शिव विष्णु कामदा | जयति अहिंसा धर्म जन्मदा ॥
जलथल नभ मण्डल में व्यापिनी | सौदामिनी मध्य आलापिनि ॥

झननन तच्छु मरिरिन नादिनी | जय सरस्वती वीणा वादिनी ॥
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे | कलित कण्ठ शोभित नरमुण्डा ॥

जय ब्रह्माण्ड सिद्धि कवि माता | कामाख्या और काली माता ॥
हिंगलाज विन्ध्याचल वासिनी |अटठहासिनि अरु अघन नाशिनी ॥

कितनी स्तुति करूँ अखण्डे | तू ब्रह्माण्डे शक्तिजित चण्डे ॥
करहु कृपा सब पे जगदम्बा | रहहिं निशंक तोर अवलम्बा ॥

चतुर्भुजी काली तुम श्यामा | रूप तुम्हार महा अभिरामा ॥
खड्ग और खप्पर कर सोहत | सुर नर मुनि सबको मन मोहत ॥

तुम्हारी कृपा पावे जो कोई | रोग शोक नहिं ताकहँ होई ॥
जो यह पाठ करै चालीसा | तापर कृपा करहिं गौरीशा ॥

॥ दोहा ॥
जय कपालिनी जय शिवा, जय जय जय जगदम्ब॥
सदा भक्तजन केरि दुःख हरहु, मातु अविलम्ब ॥

काली चालीसा का पाठ

।। चौपाई ।।

जयकाली कलिमलहरण, महिमा अगम अपार ।
महिष मर्दिनी कालिका , देहु अभय अपार ॥

अरि मद मान मिटावन हारी । मुण्डमाल गल सोहत प्यारी ॥
अष्टभुजी सुखदायक माता । दुष्टदलन जग में विख्याता ॥

भाल विशाल मुकुट छवि छाजै । कर में शीश शत्रु का साजै ॥
दूजे हाथ लिए मधु प्याला । हाथ तीसरे सोहत भाला ॥

चौथे खप्पर खड्ग कर पांचे । छठे त्रिशूल शत्रु बल जांचे ॥
सप्तम करदमकत असि प्यारी । शोभा अद्भुत मात तुम्हारी ॥

अष्टम कर भक्तन वर दाता । जग मनहरण रूप ये माता ॥
भक्तन में अनुरक्त भवानी । निशदिन रटें ॠषी-मुनि ज्ञानी ॥

महशक्ति अति प्रबल पुनीता । तू ही काली तू ही सीता ॥
पतित तारिणी हे जग पालक । कल्याणी पापी कुल घालक ॥

शेष सुरेश न पावत पारा । गौरी रूप धर्यो इक बारा ॥
तुम समान दाता नहिं दूजा । विधिवत करें भक्तजन पूजा ॥

रूप भयंकर जब तुम धारा । दुष्टदलन कीन्हेहु संहारा ॥
नाम अनेकन मात तुम्हारे । भक्तजनों के संकट टारे ॥

कलि के कष्ट कलेशन हरनी । भव भय मोचन मंगल करनी ॥
महिमा अगम वेद यश गावैं । नारद शारद पार न पावैं ॥

भू पर भार बढ्यौ जब भारी । तब तब तुम प्रकटीं महतारी ॥
आदि अनादि अभय वरदाता । विश्वविदित भव संकट त्राता ॥

कुसमय नाम तुम्हारौ लीन्हा । उसको सदा अभय वर दीन्हा ॥
ध्यान धरें श्रुति शेष सुरेशा । काल रूप लखि तुमरो भेषा ॥

कलुआ भैंरों संग तुम्हारे । अरि हित रूप भयानक धारे ॥
सेवक लांगुर रहत अगारी । चौसठ जोगन आज्ञाकारी ॥

त्रेता में रघुवर हित आई । दशकंधर की सैन नसाई ॥
खेला रण का खेल निराला । भरा मांस-मज्जा से प्याला ॥

रौद्र रूप लखि दानव भागे । कियौ गवन भवन निज त्यागे ॥
तब ऐसौ तामस चढ़ आयो । स्वजन विजन को भेद भुलायो ॥

ये बालक लखि शंकर आए । राह रोक चरनन में धाए ॥
तब मुख जीभ निकर जो आई । यही रूप प्रचलित है माई ॥

बाढ्यो महिषासुर मद भारी । पीड़ित किए सकल नर-नारी ॥
करूण पुकार सुनी भक्तन की । पीर मिटावन हित जन-जन की ॥

तब प्रगटी निज सैन समेता । नाम पड़ा मां महिष विजेता ॥
शुंभ निशुंभ हने छन माहीं । तुम सम जग दूसर कोउ नाहीं ॥

मान मथनहारी खल दल के । सदा सहायक भक्त विकल के ॥
दीन विहीन करैं नित सेवा । पावैं मनवांछित फल मेवा ॥

संकट में जो सुमिरन करहीं । उनके कष्ट मातु तुम हरहीं ॥
प्रेम सहित जो कीरति गावैं । भव बन्धन सों मुक्ती पावैं ॥

काली चालीसा जो पढ़हीं । स्वर्गलोक बिनु बंधन चढ़हीं ॥
दया दृष्टि हेरौ जगदम्बा । केहि कारण मां कियौ विलम्बा ॥

करहु मातु भक्तन रखवाली । जयति जयति काली कंकाली ॥
सेवक दीन अनाथ अनारी । भक्तिभाव युति शरण तुम्हारी ॥

॥ दोहा ॥

प्रेम सहित जो करे, काली चालीसा पाठ ।
तिनकी पूरन कामना, होय सकल जग ठाठ ॥


What's Your Reaction?

hate hate
0
hate
confused confused
0
confused
fail fail
0
fail
fun fun
0
fun
geeky geeky
0
geeky
love love
0
love
lol lol
0
lol
omg omg
0
omg
win win
0
win
admin

0 Comments

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Choose A Format
Personality quiz
Series of questions that intends to reveal something about the personality
Trivia quiz
Series of questions with right and wrong answers that intends to check knowledge
Poll
Voting to make decisions or determine opinions
Story
Formatted Text with Embeds and Visuals
List
The Classic Internet Listicles
Countdown
The Classic Internet Countdowns
Open List
Submit your own item and vote up for the best submission
Ranked List
Upvote or downvote to decide the best list item
Meme
Upload your own images to make custom memes
Video
Youtube and Vimeo Embeds
Audio
Soundcloud or Mixcloud Embeds
Image
Photo or GIF
Gif
GIF format